दिल की बात, अधूरी रह गई - अंतिम भाग ।
दिल की बात, अधूरी रह गई - अंतिम भाग ।
जब उसी लड़के ने पल्लवी की आईडी से अभय को मैसेज किया, तो अभय को गहरा सदमा लगा। अभय का दिल टूट जाता है 💔 लेकिन थोड़ी देर बाद अभय ने एक मुस्कान के साथ मन ही मन कहा, "क्या कर सकते हैं?"
कॉलेज से घर पहुँचने के बाद, अभय खाना खा रहा था। उसका मन 👰पल्लवी के बॉयफ्रेंड, 👦सक्षम के बारे में सोच रहा था। उसके चेहरे पर कभी मुस्कान आती, तो कभी उदासी छा जाती। वह मन ही मन बड़बड़ा रहा था, "छोड़ यार, अब क्या कर सकते हैं? ये तो तुझे पहले ही पता था कि ऐसा कुछ हो सकता है।"
रात को बिस्तर पर लेटे हुए अभय सोचता रहा, "कितना भाग्यशाली है सक्षम। उसे तो साक्षात स्वर्ग की प्राप्ति हो गई।" फिर वह उदास मन से सोचने लगा, "क्या सक्षम दिल का अच्छा होगा? क्या वह पल्लवी को खुश रखेगा?" फिर उसने खुद को समझाया, "वैसे, 👰पल्लवी ने ही उसे चुना है, तो 👰पल्लवी की पसंद कभी ग़लत नहीं हो सकती।" इन सब विचारों में खोया हुआ अभय सो गया।
अभय को एक सपना आया। वह अपने पुराने गाँव के हाई स्कूल में था। वह स्कूल में घुसता है, तभी एक लड़का उसके पास आकर कहता है, "ओए, 👰पल्लवी तुझसे अपने 5 रुपये माँग रही है।" अभय चौंककर कहता है, "5 रुपये? कौन से 5 रुपये?" वह थोड़ा और आगे चलता है, तो उसकी क्लास का एक और लड़का कहता है, "भाई, उस लड़की के 5 रुपये दे दे।" अभय बोलता है, "यार, पागल हो गया है क्या?"
वह सीधा सातवीं क्लास में चला जाता है और जान-बूझकर अपने उस दोस्त के पास खड़ा हो जाता है, ताकि देखे कि पल्लवी कुछ बोलती है या नहीं।
पल्लवी: (अभय से) ओए, मेरे 5 रुपये दे। अभय: 😀(हँसते हुए) 5 हैं या 5 लाख? ऐसे बोल रहे हैं सब। और कौन से 5 रुपये? (पल्लवी यह सुनकर हँस पड़ती है।)😊
अभय वापस अपनी क्लास में आ जाता है, जहाँ उसके दोस्त बैठे होते हैं। वह उनके साथ बातें करने लगता है। तभी प्रार्थना का समय होता है और सभी बच्चे ग्राउंड में पहुँच जाते हैं। प्रार्थना के बाद, टीचर पल्लवी को एक गाना गाने के लिए कहते हैं, क्योंकि उसकी आवाज़ सबको पसंद थी। प्रार्थना ख़त्म होने के बाद, अभय और अमन पानी पीने के लिए जाते हैं। वहीं पर पल्लवी और उसकी सहेलियाँ भी आ रही होती हैं। अमन उन्हें देखकर 👰पल्लवी की नकल उतारते हुए वही गाना गाने लगता है जो पल्लवी ने प्रार्थना में गाया था। यह देखकर पल्लवी और उसकी सहेलियाँ हँस पड़ती हैं। अभय पल्लवी को देखकर बस उसे ही देखता रहता है।
फिर आधी छोटी में , उसका वह दोस्त जो पल्लवी की क्लास में था, अभय के पास आकर कहता है, "पल्लवी तुझे कुछ कहना चाहती है, वह तुझे क्लास में बुला रही है।" अभय हैरान होकर पूछता है, "सच में?"
अभय जाने ही वाला होता है कि तभी उसके कमरे में उसका पड़ोसी दोस्त उसे सुबह की सैर के लिए जगा देता है। अभय गुस्से में उसकी तरफ़ देखता है। 😠गुस्से में अभिनय करते हुए वह कहता है, "कल सपना जहाँ ख़त्म हुआ है, वहीं से शुरू नहीं हुआ तो तेरी ख़ैर नहीं।"
दोस्तों के बीच दिल की बात
कॉलेज जाकर अभय महेश को सारी बात बता देता है कि उसके पास सक्षम का मैसेज आया था।
महेश: (शांत होकर) 😐चलो यार, कोई बात नहीं। जो किस्मत में लिखा होता है, वही होता है।
शाम को महेश, अनिल, रवि और अभय सैर के लिए इकट्ठा होते हैं। महेश उन्हें सारी बात बता देता है।
अनिल: (हैरान होकर) ओ माय गॉड! दिल का दरिया बह ही गया!💔
अनिल सक्षम के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगता है, तो अभय उसे रोक देता है।
अभय: (गंभीरता से) उसको कुछ मत बोलना, 😠समझा? उसकी क्या ग़लती है? ग़लती मेरी है कि मैं पल्लवी के लायक़ नहीं।
अनिल: (हँसते हुए) लगता है ये क़िस्मत 2💖 फ़िल्म देखकर आया है।
रवि: (मज़ाक में) नहीं, नहीं। ये जीत फ़िल्म देखकर आया है। "👰पल्लवी, तुम सिर्फ़ मेरी हो।"
महेश: (हँसते हुए) मैं पहला ही किसी और दा सी, मैं नी ओदा हो सकदा ( Apsraa By Jaani )
अभय को भी हँसी 😄आ जाती है। फिर एकदम से अभय मुस्कुराता हुआ मन ही मन में सोचता है।
"अब क्या ही कर सकते हैं।"
पल्लवी, रोमा और उनकी बाकी सहेलियों ने स्कूल पूरा होने के बाद, कस्बे के कॉलेज में ही दाखिला ले लिया था। एक दिन जब रोमा और पल्लवी कॉलेज की ओर जा रही थीं, तो कॉलेज से वापस आते हुए सक्षम पल्लवी से मिलता है। रोमा भी उनके साथ होती है, लेकिन जब सक्षम 👰पल्लवी से मिलता है, तो 👩रोमा वहाँ से चली जाती है।
कुछ दिनों बाद, रोमा ने अभय को मैसेज किया:
रोमा: उदास मत हो भाई, तुझे तो पल्लवी से भी अच्छी लड़की मिलेगी। अभय: मैंने तो आज तक कोई पल्लवी से अच्छी लड़की नहीं देखी। रोमा: ज़्यादा मत सोच, 😋खुश रहा कर। तेरी तो इतनी सारी दोस्त हैं। अभय: पर उनमें से कोई पल्लवी तो नहीं है। अभय: वैसे, सक्षम क्या कर रहा है? पढ़ाई कर रहा है क्या? रोमा: हाँ, वह इंजीनियरिंग कर रहा है। अभय: अच्छी बात है, बहुत अच्छा।
यह कहकर अभय चुप हो गया, लेकिन उसके दिल में एक अजीब सी बेचैनी थी। वह जानता था कि जो कुछ हुआ, उसे स्वीकार करना होगा, लेकिन उसका दिल इस हक़ीक़त को मानने के लिए तैयार नहीं था।
बात करने के बाद अभय ने सोचा, "जब रोमा को👦 सक्षम के बारे में पहले से पता था, तो उसने मुझे क्यों नहीं बताया? ख़ैर, कोई बात नहीं।"
कॉलेज के आखिरी दिनों में, 👩स्वाति और उसकी सहेलियों ने फेयरवेल पार्टी करने का प्लान बनाया। स्वाति ने मुस्कुराते हुए अभय से कहा, "अभय सर, पार्टी में ज़रूर आना, ठीक है? हम डांस करेंगे।" अभय ने कहा, "ज़रूर।" स्वाति ने फिर शरारत से कहा, "अपनी उस खूबसूरत दोस्त को भी लेकर आना, जिसकी फोटो मैंने देखी थी।" अभय हँसते हुए बोला, "क्यों, ज़रूरी है उसको भी लाना?"
चार दिन बाद, एक बड़े से कैफे में पार्टी हुई। क्लास से बहुत-सी लड़कियाँ आई थीं, लेकिन लड़कों में कॉलेज से सिर्फ़ अभय था, बाकी सभी उन लड़कियों के बॉयफ्रेंड थे। लंच करने के बाद, 👧स्वाति की एक सहेली ने अनाउंसमेंट की, "सभी अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ डांस करेंगे।" अभय के साथ कोई नहीं था, तो नैंसी और वंदना ने कहा, "हम अभय की टीम में हैं।" फिर म्यूजिक बजाया गया।
अभय हँसता रहा, लेकिन नैंसी ने अभय का हाथ पकड़ा और कपल डांस करने लगी। अभय मुस्कुराता रहा। फिर बाकी लड़कियाँ भी 👦अभय के साथ डांस करने लगीं। 👦अभय, स्वाति और उसकी दो और सहेलियों ने साथ में फोटो खिंचवाई।
तभी अभय के पास महेश का फोन आया। उसे बाइक की ज़रूरत थी और वो शहर आया हुआ था। अभय ने लड़कियों से कहा, "जाना पड़ेगा यार।" यह कहकर अभय पार्टी से चला गया।
👦अभय और महेश, जिस काम से महेश शहर आया था, वो काम करके घर जा रहे थे। रास्ते में अभय खोया हुआ था। वह सोच रहा था कि जैसे पार्टी में पल्लवी भी आई हुई थी और वे कपल डांस कर रहे हैं, लेकिन तभी वह एकदम से बोला, "सॉरी, सॉरी।"
महेश: क्या हुआ?
अभय: कुछ नहीं यार।
महेश : अभय , तुझे एक बात का पता है भाई की फिल्मों की तरह हमारी लाइफ में भी एंड तक सब कुछ ठीक हो जाता है और अगर ठीक न हो तो वो एंड नहीं है पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।😊
The End 😊
Write by - Abhi Athwal
Script idea - Team AB
Follow Us On - Instagram YouTube Facebook
After reading this story, I came to know that the one who loves from the heart remains alone in the end. But whoever has written this story, has written it from the heart. It is a very good story. Please keep writing stories for all of us in the future as well. Keep it up and keep smiling ☺️
ReplyDeleteThank you
ReplyDeleteNice story
ReplyDeleteMaja aagya 🥺 story padh kar
ReplyDelete